फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वृद्ध की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में हुई वृद्ध की हत्या का एसओजी टीम व पुलिस ने संयुक्त रूप से खुलासा किया है। हत्या से पहले एक अभियुक्त ने वृद्ध का वीडियो बनाया था। उसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने पड़ताल की तो हत्या का खुलासा हो गया। एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं एक मास्टर माइंड सहित तीन अभियुक्तों की पुलिस को तलाश है।
27 अप्रैल की सुबह कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी 60 वर्षीय राजपाल पुत्र मनीराम का शव गांव के बाहर दुकान के सामने एक चबूतरे पर पड़ा मिला था। परिजनों ने वृद्ध की हत्या की आशंका जाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी और सीओ ने भी घटना स्थल पर पहुंच मृतक के बारे में पूछताछ की थी। पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया था। परिजनों की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के निर्देश पर एसओजी एवं सर्विलांस टीम भी स्थानीय पुलिस के साथ मामले की छानबीन में लग गई। पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या का खुलासा किया। चार लोगों ने वृद्ध की हत्या की थी। पुलिस ने एक हत्याभियुक्त अंकित पुत्र राजू मैशी निवासी गांव पवलोई थाना हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसमें हत्या के संबंध में साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रितेश कुमार, एसओजी प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम, एसआई अभय कुमार प्रभारी सर्विलांस, जगदीश सिंह, राकेश कुमार, विजय नागर, सचिन शर्मा, चेतन राजौरा, अरविंद कुमार, जोगेंद्र कुमार, सोनवीर सिंह, परीक्षित शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें