फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शादी वाले घर में हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

एटा रोड स्थित गांव बमनहार में बुधवार की सुबह आई बरात में हमला करने वाले घराती और बरातियों को पीटने के मामले में नामजद आठ में से एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी गांव छोड़कर भाग गए हैं।
गांव में बुधवार को कालीचरण अहेरिया की बेटी ममता की शादी थी। शादी होने के बाद विदाई के समय बाइक की टक्कर के बाद पास के गांव गढ़िया बहादुर निवासी कुछ लोगों ने कालीचरण के घर धावा बोलकर मारपीट की। पिटाई से महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने दहेज का सामान भी तोड़-फोड़कर नष्ट कर दिया था। पुलिस ने आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक नामजद हरिकेश पुत्र होरीलाल यादव को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बाकी के सात आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें