फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जल उपवास

विज्ञापन
हाथरस : करवा चौथ पर रामनगर कॉलोनी स्थित साईं मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण अंचल में बृहस्पतिवार को करवा चौथ का पर्व उल्लास से मनाया गया। सुहागिनों ने अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जल उपवास रखा। शाम को कहीं सामूहिक और एकल रूप में गणगौर और चौथ माता की पूजा की। रात में चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य देकर पति के दर्शन कर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। पर्व को लेकर नवदंपतियों में काफी उत्साह देखा गया। पूरे दिन बाजार में काफी भीड़ रही।
करवाचौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ बृहस्पतिवार को मनाया। पर्व के दौरान कई शुभ संयोग रहे। शाम होते ही सुहागिन घरों छतों पर पहुंच गई। चांद निकलने का इंतजार करने लगी। चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने छलनी की ओट में चांद का दीदार किया। गंगाजल से चंद्रदेव को अर्घ्य दिया। दीपक जलाकर आरती उतारी। पहले सुहागिनों ने सोलह शृंगार करके करवा चौथ की कहानियां सुनीं। गणगौर की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की रक्षा और सुख समृद्धि की कामना की। चांद के दीदार और पूजा के बाद सुहागिनों ने निर्जल उपवास तोड़ा।
विज्ञापन

चांद निकलने से पहले पति घर पहुंच गए। उनमें भी पत्नियों के प्रति समर्पण का भाव दिखा। करवाचौथ व्रत पतिव्रत नारियों ने अपने धर्म को निभाया तो पतियों ने उन्हें उपहार दिए। इस पर्व को लेकर बाजारों में भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़े, गिफ्ट गैलरी की दुकानों पर रही। मिठाई की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। चांद निकलने के साथ लोगों ने आतिशबाजी भी की। कई पतियों ने भी पत्नियों के साथ उपवास रखा। शाम को पूजा बाद उपवास खोला। संवाद
पति-पत्नी साथ-साथ मनाते हैं करवा चौथ
सासनी। क्षेत्र में कई ऐसे दंपती हैं, जो वर्षों से करवा चौथ का त्योहार मिलकर मना रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए उपवास रखते हैं और साथ-साथ उपवास खोलते हैं।
मेरी शादी को 33 साल हो चुके हैं। वह 15 सालों से पत्नी रश्मि शर्मा के साथ करवा चौथ का व्रत रखते आ रहे हैं। पत्नी पूरे साल परिवार की तरक्की के लिए भगवान से कामना करती हैं कि ऐसे में साल में एक बार तो पत्नी के लिए करवा चौथ का दिन पतियों को मनाना चाहिए। मैं पत्नी के साथ करवा चौथ का व्रत रखता हूं। मैं इस दिन को पूरे साल का सबसे स्पेशल दिन मानता हूं।
विज्ञापन

-प्रेमदत्त शर्मा
मैं अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ करवा चौथ का व्रत रखता हूं। ऐसे में मेरा भी फर्ज बनता है कि मैं भी पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखूं। हमारे लिए यह खास त्योहार है। हम दोनों पूरी आस्था के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। प्यार के बिना यह संसार अधूरा है। जितना समर्पण पत्नी पति के लिए रखती है, पति की भी जिम्मेदारी है कि वह उतना ही पत्नी के प्रति भी रखे।
-मनोज वार्ष्णेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें