फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विद्यार्थियों ने दिया ‘मेरे जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता’ पर भाषण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम के तहत एमएलडीवी इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका ‘मेरे जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता’ विषय था। प्रतिभागियों ने विषय पर सटीक भाषण देकर अतिथियों को प्रभावित किया।
उद्घाटन मुख्य विकस अधिकारी साहित्यप्रकाश मिश्र ने किया। प्रभारी कलेक्ट्रेट शिव सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार और डीआईओएस रीतू गोयल मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंत में निर्णायक मंडल द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। 5100 रुपये का प्रथम पुरस्कार अंजलि पौनिया, 2100 रुपये का द्वितीय पुरस्कार अनन्या जैन, 1100 रुपये का तृतीय पुरस्कार साधना वार्ष्णेय, 501 रुपये का सांत्वना पुरस्कार काव्यांजलि और कौस्तुभ सिंघल को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था में कॉलेज के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, हर्षित गुप्ता एडवोकेट, प्रधानाचार्य पूनम वार्ष्णेय, आरकेएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट रवेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, पुनीता गुप्ता, मनीष कुमार का सहयोग रहा। संचालन डॉ. मनोज कमल एवं पूनम सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नवीन, डॉ. अलख प्रकाश, डॉ. लालसा प्रसाद, डॉ. सुनीता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें