न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विश्व हिंदू परिषद की जिला व नगर कार्यकारिणी की बैठक लेबर कॉलोनी मुंशी गजाधर सिंह मार्ग स्थित सरस्वती शिशु और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी ने की।
राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि दो अप्रैल को सनातन के महापर्व नवसंवत्सर के मौके पर शहर में भगवा तोरण द्वार सजाए जाएंगे। हिंदू नव वर्ष की शुभकामना संदेश यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। संयोजक जिला सह मंत्री प्रवीण खंडेलवाल एवं जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। होली मिलन समारोह का संयोजक सचिन अग्रवाल एवं सह संयोजक पदम सिंह को बनाया गया।
बैठक के बाद सभी नवीन दायित्ववान पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला सह मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला गोरक्षा प्रमुख चंद्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी एवं जिला सह संयोजक बजरंग दल जीतेश चौधरी का सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य महेशचंद्र दुबे व विभाग अध्यक्ष राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी का भी सवागत किया गया। संचालन जिला मंत्री नरेंद्र सिंह ने किया। बैठक में मदनगोपाल वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय, सचिन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मदन गोपाल, विवेक चतुर्वेदी, पवन वशिष्ठ, अमित कुशवाहा, पदम सिंह, कामना शर्मा आदि मौजूद थीं। संवाद