फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आंगनबाड़ी केंद्रों का डाटा होगा ऑनलाइन

विज्ञापन
हाथरस: आंगनबाड़ी केंद्रों की डाटा फीडिंग के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी से मिलते सीएससी जिला प्र? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम लाभार्थियों का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। इस डाटा को डिजिटलाइजेशन करने के लिए शासन के निर्देश पर सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। इस संबंध में सीएससी के जिला प्रबंधक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से मुलाकात कर डाटा उपलब्ध कराने के संबंध में वार्ता की।
शासन स्तर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 0 से 3 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं आदि को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है। इन सभी का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। इस संबंध में शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने निर्देश दिए हैं कि इस डाटा को सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों पुष्टाहार वितरण सहित अन्य घोटाले सामने आए थे। इसके बाद लाभार्थियों के डाटा को ऑनलाइन कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रथम चरण में जिले के सीएससी के माध्यम से डाटा को ऑनलाइन कराया जाएगा। डाटा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैयार करेंगे और सीडीपीओ सत्यापित करेंगे। सीडीपीओ द्वारा सत्यापित होने के बाद डाटा को सीएससी पर उपलब्ध कराया जाएगा। सीएससी वीएलई द्वारा इस डाटा को शासन स्तर से दिए गए लिंक पर फीड करेंगे। डाटा को फिड करने के बाद सीडीपीओ द्वारा डाटा को सत्यापित भी किया जाएगा और टाटा को शासन के लिए भेजा जाएगा।
शासन के निर्देश पर सीएससी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों का डाटा फिट किया जाएगा। डाटा प्राप्त होते ही फीडिंग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-प्रदीप सिंह, सीएससी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें