हाथरस: मृत किसान हुकम सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव नगला हीरा में एक वृद्ध किसान की खेत पर मेड़ से फिसलकर मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने मुरसान पुलिस को दे दी। पुलिस ने वृद्ध किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हुकुम सिंह (61 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह निवासी नगला हीरा ग्राम पंचायत बिशुनदास मुरसान शुक्रवार की सुबह अपने बाजरे के खेत में भरे हुए पानी को निकालने के लिए गए थे। इस दौरान खेत की मेड़ पर चलते समय उनका पांव फिसल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ देर बाद यह बात जब परिवार वालों को पता चली तो परिवार वाले वृद्ध हुकुम सिंह के शव को घर ले आए। हुकुम सिंह की मौत की खबर सुनकर आसपास के लोग व रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया। परिजनों की सूचना पर मुरसान पुलिस गांव पहुंच गई और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।