हाथरस : पीएम मोदी की वर्चुअल सभा को सुनते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वर्चुअल रैली को संबोधित किया। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पीएम का संबोधन सुना। पीएम की वर्चुअल रैली के लिए भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर तैयारी की गई थी। वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी, राजपाल सिंह, जिला महामंत्री भूरा पहलवान, हाथरस की विधानसभा प्रत्याशी अंजुला माहौर, रामकुमार माहेश्वरी, अमन पाराशर, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, रमेश राजपूत, हरीश सेंगर, प्रदीप सिंह, सोनिया नारंग, विपुल लुहाड़िया, दीपेश वर्मा, गगन शर्मा आदि थे। संवाद