न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा जिला कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता किसान मोर्चा और जिले के प्रभारी राजा वर्मा ने ब्लॉक सासनी, मुरसान, सादाबाद, सहपऊ तथा जिला पंचायत वार्ड संख्या 13 से वार्ड संख्या 24 की चुनाव संचालन समिति की बैठक ली। इस दौरान जिले के प्रभारी राजा वर्मा ने चुनाव के लिए ग्रामसभा स्तर पर संगठन द्वारा आयोजित की जाने वाली चौपाल सभाओं और संपर्क अभियानों को लेकर पदाधिकारियों को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को कठिन परिश्रम करना है। सभी मोर्चे के कार्यकर्ताओं को अपने अपने ग्रामसभा और क्षेत्र पंचायत में पूरी मेहनत और लगन से काम करना है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया।
बैठक में सत्यपाल मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, रामवीर सिंह परमार, हरिशंकर राना, डॉ. अविन शर्मा, पवन रावत, अनिल सिसौदिया, विवेक वार्ष्णेय, सुनील गौतम, प्रेम सिंह कुशवाहा, मथुरा प्रसाद गौतम, सुनील गुप्ता, संतराज सिंह, पंकज गुप्ता, सत्य प्रकाश चौहान, दयाराम शीतल, नरेंद्र सिंह चौहान, अखिलेश गुप्ता, दुर्गेश नंदनी देवी, विपिन लवानियां, अनुराग अग्निहोत्री, विष्णु बघेल, कुशल पाल सिंह पौरुष, सुनीता वर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, शिव देव दीक्षित, अंशुल शर्मा, अनिल पराशर, ध्रुव शर्मा, आकाश रावत, सचिन वर्मा आदि थे।