हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड पर प्रवासियों के इंतजार में बैठी स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राजस्थान से आने वाले प्रवासियों का देर शाम तक रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज स्टाफ के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें इंतजार करती रही।
यहां जिला प्रशासन की ओर से राजस्थान आने वाले प्रवासियों की बसों की संख्या में कमी आने के बाद रोडवेज बस स्टैंड का ट्रांजिट पाइंट बनाया गया था। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ साथ राजस्व की टीमें भी तैनात की गई थी।
बुधवार को महज एक बस ही बस स्टैंड पर पहुंची। वहीं बृहस्पतिवार को देर शाम तक रोडवेज बस स्टैंड पर कोई भी बस प्रवासियों को लेकर राजस्थान से नहीं आई। अधिकारी व कर्मचारी रोडवेज बस स्टैंड पर राजस्थान से आने वाली बसों का इंतजार करते रहे।