फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अहवरनपुर में अफसरों ने लिया विकास कार्यों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव अहवरनपुर में शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई दिग्गज राजनेताओं, मंत्रियों और उत्तराखंड के राज्यपाल के आगमन की तैयारियों में जिला प्रशासन भी जुट गया है। बुधवार को डीएम रमेश रंजन सहित अन्य अधिकारियों ने गांव पहुंचकर विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने गांव में सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव अहवरनपुर में शिव मंदिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, उत्तराखंड की राज्यपाल सहित कई बड़े नेताओं के आने की संभावना है। अब तक प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह के आने का कार्यक्रम प्रशासन को मिल भी चुका है। लिहाजा प्रशासन ने गांव में सड़क और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया है। डीएम ने वहां चल रहे कार्यों को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें