सादाबाद: नगर में फ्लैग मार्च करती पुलिस फोर्स।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
एसडीएम राजेश कुमार और सीओ योगेश कुमार ने शुक्रवार की शाम पुलिस फोर्स के साथ सादाबाद में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद बनाए गए हॉट स्पॉट इलाकों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के जरिए हॉट स्पॉट इलाकों में घूम रहे लोगों को अफसरों ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीओ योगेश कुमार ने कोतवाल को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि हॉट स्पॉट एरिया में दुकान खोलने वाले या वेबजह घूूमने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
एसडीएम ने भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। कोरोना काल में लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है। इस दौरान कोतवाल डीके सिसौदिया, कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह आदि थे।