फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विभागीय योजनाओं को गति देने में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतदान की व्यस्तता से मुक्त होने के बाद अब जिले के सरकारी महकमों में विभागीय योजनाओं की पत्रावलियां फिर अफसरों की टेबल पर आ गई हैं। इन पत्रावलियों पर कार्यवाही भी शुरू हो गई है। हालांकि मंगलवार को विकास भवन व कलेक्ट्रेट स्थित कुछ कार्यालयों में तो सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन कुछ कार्यालयों में योजनाओं की पत्रावली पर काम होता मिला। दूसरी ओर शासन स्तर से भी विभागीय योजनाओं की समीक्षा का दौर शुरू हो गया है।
जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ है। इससे पहले सभी विभागों के अधिकारी पिछले करीब दो माह से चुनाव में व्यस्त थे। अब मतदान पूरा होने के बाद विभागों में फिर रौनक लौटनी शुरू हो गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट व विकास भवन के कुछ कार्यालयों में कामकाज होता नजर आया तो कुछ कार्यालयों में सन्नाटा पसरा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की समीक्षा और सामुदायिक भवनों के निर्माण की समीक्षा का काम भी शुरू हो गया है। अन्य विभागों में भी सरकारी योजनाओं की पत्रावलियों पर कार्यवाही शुरू हो गई है। उच्चाधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें