फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला मेट की चयन प्रकिया की फाइलों को पूरा करने में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मनरेगा में महिला मेट की चयन प्रक्रिया में शासनादेश को दरकिनार कर हुए चयन में अब उच्चाधिकारियों द्वारा फाइल तलब किए जाने के बाद फाइल को पूरी करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से बैक डेट में प्रस्तावों को तैयार कराकर फाइल में लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सादाबाद ब्लॉक की भर्ती पर प्रस्तावों लगाने की कार्रवाई पूरी की गई है। वहीं कुछ चयनित अभ्यर्थियों की फाइलों में ऐसे ग्राम पंचायत सचिवों के प्रस्ताव लगाए गए हैं, जोकि उस दौरान वहां तैनात नहीं थे।
शासन के निर्देश पर जिले में मनरेगा के तहत महिला मेट की भर्ती की प्रकिया शुरू की गई। शासन स्तर से इस प्रक्रिया को लेकर शासनादेश भी जारी किया गया। शासनादेश में यह स्पष्ट कहा गया कि महिला मेट की भर्ती स्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिलाओं में से की जाए और इस चयन में ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव लेकर भर्ती की जाए, लेकिन अफसरों ने शासनादेश को दरकिनार करते हुए चयन प्रक्रिया के तहत 165 महिला मेट का चयन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव नहीं लिए गए। जब इस मामले की हकीकत सामने आई तो अफसरों में खलबली मच गई। अब डीएम ने उक्त चयन प्रक्रिया संबंधी फाइल को मंगाया है। फाइल के मांगे जाने के बाद अब अधिकारियों ने बैक डेट में प्रस्तावों को तैयार फाइलों को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार ब्लॉक सादाबाद में हुई चयन प्रक्रिया में प्रस्तावों को फाइलों में बैक डेट में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें