न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड बार अनंतिम आरक्षण जारी किए जाने के बाद वार्डों के आरक्षण में बदलाव की खातिर उम्मीदवारों द्वारा कलेक्ट्रेट में आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए सभी नगर निकायों से लोग कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं।
यह लोग अपने वार्ड के आरक्षण में बदलाव के लिए आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। शासन की ओर से जारी अनंतिम आरक्षण में पर एक सप्ताह के अंदर आपत्तियां मांगी गई हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद शासन को आख्या भेजी जाएगी। इसके बाद शासन की ओर से अंतिम आरक्षण जारी किया जाएगा। संवाद
नगर पालिका परिषद हाथरस के वार्ड संख्या चार को पिछड़ा वर्ग के आरक्षित किया गया है, जबकि वार्ड में अनुसूचित जाति के मतदाताओं का प्रतिशत लगभग 65 फीसदी है। पिछड़ा वर्ग लगभग 20 फीसदी है। नए परिसीमन में एससी महिला व पुरुष किया जाना था। इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।
-लक्ष्मण सिंह, वार्ड संख्या चार
वार्ड संख्या 3 में एससी की संख्या अधिक है। इसके बावजूद इस वार्ड को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित घोषित कर दिया गया है। इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।
-वीरेंद्र माहौर, वार्ड संख्या तीन