फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
हाथरस : यातायात के नियमों का पालन करने व कराने की शपथ लेते विद्यार्थी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्री मानिक चंद इंटर कॉलेज लाढ़पुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को छात्र-छात्राओं को यातायात सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने और दूसरों को भी पालन कराने की सीख दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार ने किया। लाढ़पुर चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह व उनके सहयोगियों ने दुर्घटना के कारणों की जानकारी प्रदान की। धीरेंद्र प्रताप सिंह जिला संगठन आयुक्त उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड ने यातायात सुरक्षा के महत्व व नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सत्य नारायण राम, हरिश्चन्द्र सरोज, हिम्मत सिंह, ऋषि कुमार वार्ष्णेय, विष्णु कुमार लवानिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें