फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तालाब में कलरव करते पक्षियों से बच्चों को कराया रूबरू

विज्ञापन
हाथरस : वेटलैंड पर डे पर दूरबीन से पक्षियों को देखते बच्चे। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वेटलैंड डे के मौके पर मंगलवार को वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को गांव कोटा के निकट बनी झली में रह रहे पक्षियों से रूबरू कराया। बच्चों ने दूरबीन की मदद से पक्षियों को देखा। वन विभाग के अधिकारियों से भी इनके बारे में जानकारी ली।
इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा ने कहा कि वेटलैंड का मतलब यह है कि जल चक्र द्वारा जल को शुद्ध किया जाता है। वेटलैंड पारिस्थितिक तंत्र है। बाढ़ व सूखे में कमी, कार्बन अवशोषण व भू गर्भ जल स्तर में वृद्धि जैसी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को राज्य पक्षी सारस के बारे में बताया। इसके अलावा झील में मौजूद बतख, कौआ, आदि पक्षियों से बच्चों को रूबरू कराया। बच्चों ने बड़े शौक से दूरबीन की मदद से विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें