फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय को दिलाई शपथ

विज्ञापन
हाथरस : पूनम पांडेय को ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ दिलवाते एसडीएम सदर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड परिसर में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय एवं निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम सदर ने ब्लॉक प्रमुख को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक सदर हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इनका जोशीला स्वागत भी किया गया।
शासन के निर्देश पर ब्लॉक सदर परिसर में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम सदर ने ब्लॉक प्रमुख को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। समर्थकों व सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख का जोशीला स्वागत किया। मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। इस क्रम में ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के विकास एवं प्रगति में पूर्ण सहयोग किया जाएगा। समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग के आधार पर क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। परिसर में भी विकास के अपूर्ण कार्यों एवं छूटे हुए अवशेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पति शैलेंद्र शर्मा, गौरव सिंह के अलावा काफी ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सभी का जोशीला स्वागत भी किया गया और फूलमाला से लाद दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें