हाथरस : सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन स्वामियों को शपथ दिलाते अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने सिकंदराराऊ रोड पर वाहन स्वामियों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। वाहन स्वामियों को यातायात के नियमों से संबधित पंफलेट का भी वितरण किया गया।
एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने कहा कि वाहनों का संचालन सावधानीपूर्वक सुरक्षित रहते हुए मध्यम गति से करें। थोड़ी जल्दबाजी दुर्घटना का कारण बनती है। यातायात के नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
वाहनों की बैक लाइटों को दुरुस्त रखें, क्योंकि ज्यादातर दुर्घटना बैक लाइट से रोकी जा सकती हैं। यातायात के नियम तोड़ने से बचें, क्योंकि नियम तोड़ने से जेब पर आर्थिक बोझ पड़ता है। इस मौके पर डीबीए अमित कुमार सिंह, पप्पू प्रकाश, विकास दीक्षित, निर्मला गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।