फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अवैध रूप से संचालित मिला नर्सिग होम, किया सील

विज्ञापन
हाथरस : छापामारी के दौरान हॉस्पीटल के बाहर चामड़ गेट पर मौजूद एसडीएम सदर, एसीएमओ व अन्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के घनी आबादी वाले इलाके में अवैध रूप से एक नर्सिंग होम पर एसडीएम सदर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा। इससे वहां खलबली मच गई। एसडीएम को निरीक्षण में नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन के कागजात मौजूद नहीं मिले। 10 शैया के इस अस्पताल में कई मरीज भी मौके पर मिले। एसडीएम ने उनसे और उनके तीमारदारों से भी पूछताछ की। इसके बाद इस अस्पताल को सीज कर दिया गया। कार्रवाई से झोलाछाप चिकित्सकों में खलबली मच गई।
बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर अंजलि गंगवार को यह सूचना मिली कि शहर में चामड़ गेट पर पीजी नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित है। एसडीएम सदर ने एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल के साथ छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उपचार के लिए मरीज भी मौजूद मिले। हॉस्पिटल में 10 बेड उपलब्ध थे। निरीक्षण के दौरान दो बोरे भरकर प्रयोग की हुई सिरींज व इंजेक्शन मिले। इस दौरान मरीजों की रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हॉस्पिटल परिसर से ही दवाओं भी मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही थी। हॉस्पिटल में रजिस्ट्रेशन से संबंधित अभिलेख भी मौजूद नहीं मिले। एसडीएम सदर के निर्देश पर हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया है। वहां मिली दवाइयों के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए। एसडीएम ने बताया कि हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें