फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्राम पंचायतों की संख्या घटी, बूथों की संख्या बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से बूथों को फाइनल करने का काम किया जा रहा है। यह कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार बूथों की संख्या में इजाफा होगा, जबकि नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के साथ ही ग्राम पंचायतें भी घट गई हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बूथों को अंतिम रूप देने की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही जिला प्रशासन की ओर से बूथों की संख्या फाइनल कर दी जाएगी। इसे लेकर कई दिनों से माथापच्ची चल रही है। शासन स्तर से इस बार कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बूथों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों में मतदाताओं की संख्या को एक मानक के आधार पर निर्धारित किया जा रहा है। इस बार नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या कम हो गई है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण बूथों की संख्या में इजाफा हो सकता है। नए बूथों को बनाने के लिए सुविधाओं व अन्य मानक को देखा जा रहा है, जिससे मतदाता अपने नजदीक ही मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें