फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नगर की स्वच्छता रैंकिग को बेहतर बनाने में अब महिलाएं देंगी योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय नवग्रह मंदिर गेस्ट हाउस में महिला मित्र मंडल द्वारा नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का स्वागत किया गया। हाथरस नगर के स्वच्छता रैंकिंग में मंडल में प्रथम और प्रदेश में 21 वां स्थान पाने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शुरुआत नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा गणेश पूजन कर की गई। ममता शर्मा ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना हमारी भी जिम्मेदारी है। हमें गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग पालिका कर्मी को समय पर देना है। बबिता वर्मा ने कहा कि आज तक ऐसा अध्यक्ष नहीं बना, जिसने इतनी मेहनत से काम किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि तालाब चौराहे का सौंदर्यीकरण शहर के लिए मिसाल होगी। कार्यक्रम में काजल, अंजना शर्मा, पिंकी शर्मा, शालिनी पाठक, सुनीता वर्मा, सोनम शर्मा, दीपिका शर्मा, राजकुमारी शर्मा, सीता शर्मा, प्रेमा देवी, रामवती शर्मा, ऊषा शर्मा, निर्मला शर्मा, मंजू शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें