फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पहले गोली चलाई, फिर फायर मिस होने पर तमंचा फेंक मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड पर कार सवार युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने तमंचा फेंककर मारा, जिससे कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आगरा रोड स्थित आवास-विकास कॉलोनी निवासी हरीश चौधरी पुत्र रामवीर सिंह अपनी कार में सवार होकर चंदपा की ओर बाईपास से होते हुए जा रहे थे। इस बीच रात को करीब 11 बजे अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने चलती कार में उनके ऊपर फायरिंग करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर मिस होने पर बदमाशों ने तमंचा फेंक कर मारा, जिससे कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। बदमाश यहां से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने घटना के संबंध में तहरीर दे दी है। मंगलवार को पुलिस ने मौका मुआयना किया तो वहां पर पुलिस को एक तमंचा मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें