न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता बिजली संकट झेलने के लिए तैयार हो जाएं। क्योंकि उन इलाकों में अब विभाग कटौती करने की कवायद शुरू कर रहा है। बीते दिनों निगम के अफसरों ने 15 फीसद से अधिक लाइन लॉस वाले इलाकों की जानकारी की है। साथ ही बकाया आदि की भी समीक्षा की गई जो कि संतोषजनक नहीं मिली है।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक 64 बिजली घरों के जरिए सवा दो लाख उपभोक्ता को बिजली सप्लाई की जाती है। शहर में 40% व गांव में 60% की बिजली चोरी हो रही है। इसे लेकर बिजली अधिकारी खासे परेशान है। अधिक बिजली चोरी वाले इलाकों में बिजली अधिकारियों द्वारा चिह्नित किया जाएगा। उसी के आधार पर कटौती की जाएगी।
इस मामले में अधीक्षण अभियंता हरी मोहन का कहना है अधिक लाइन लॉस वाले इलाकों में बिजली कटौती का आदेश अफसरों ने दिया है, लेकिन अभी लिखित में शिकंजा कसने के लिए लिखित में पत्र आना बाकी है।