फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब ग्राम प्रधान होंगे निगरानी समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बनी निगरानी समितियों के अध्यक्ष अब ग्राम प्रधान होंगे। शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन निर्देशों के जारी होने के साथ ही प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कोरोना महामारी के दौरान ग्राम पंचायतों में बुखार, सर्दी के मरीजों के सर्वे को लेकर निगरानी समितियों को क्रियाशील किया गया है। यह निगरानी समितियां प्रतिदिन गांवों में डोर टू डोर सर्वे कर रही है। इस सर्वे के दौरान मिलने वाले मरीजों को मेडिसिन किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस निगरानी समिति के अध्यक्ष बनने को लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक निगरानी समिति के अध्यक्ष के रुप में ग्राम पंचायत सचिव को नामित किया जाता था। शासन ने निर्देश दिए हैं कि अब ग्राम पंचायत निगरानी समिति के अध्यक्ष के रुप में ग्राम प्रधान को नामित किया जाए। इन निर्देश के क्रम में प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को निगरानी समिति का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें