फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब पांच हजार से ऊपर वाले बकाएदारों की निकलेगी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली महकमा अब बकाया वसूली के लिए एक्शन मोड में नजर आ रहा है। अब पांच हजार से अधिक के बकायेदारों की बिजली महकमे द्वारा आरसी निकाली जाएगी। बकाया को वसूलने के लिए महकमे के अधिकारियों ने कार्य योजना तैयार कर ली है। सभी जेई एसडीओ बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आरसी निकालने की कार्यवाही शुरू हो सके। इससे बकायेदारों पर तहसील द्वारा वसूली होने पर दस प्रतिशत का अतिरिक्त बोझ और बढ़ना तय है।
उल्लेखनीय है कि भले ही हाथरस जिला छोटा है, लेकिन यहां बिजली महकमे का करीब चार सौ करोड़ रुपये का बकाया है। तमाम कोशिशों के बाद महकमे ने बकाया जमा नहीं किया। अब महकमे के अधिकारी बकाया को वसूलने के लिए बकायेदारों से सख्ती से निपटने की कवायद में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 हजार उपभोक्ताओं की जल्द आरसी की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जिन पर पांच हजार से अधिक का बकाया है। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि पांच हजार से ऊपर के बकायेदारों की आरसी निकाली जाएगी। सभी अधीनस्थों को बकायेदारों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें