फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
हाथरस: मृत युवक का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड पर एक गेस्ट हाउस के निकट हाथरस डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतक के चाचा ने हाथरस डिपो के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी धीरेंद्र सिंह रविवार की देर शाम को अपने परिवार के साथ कमला श्रीवाटिका में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। उनके साथ 19 वर्षीय पुत्र विपिन भी आया था। विपिन बाइक को लेकर गेस्ट हाउस से बाहर आया। इस बीच आगरा की ओर से आ रही हाथरस डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि काफी दूर तक बाइक रोडवेज बस में फंसकर घिसटती चली गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मृतक के परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने परिवार में सबसे छोटा था, इस घटना से परिजन काफी आहत हुए हैं। मृतक के चाचा सतीश कुमार ने रोडवेज बस के चालक पर शराब पीकर विपरीत दिशा में बस चलाकर उसके भतीजे को रौंदने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दोपहर बाद मृतक का शव गांव पहुंच तो यहां कोहराम मच गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर सदर जगदीश चंद्र ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें