फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब रोडवेज बसों में होगी प्रदूषण की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रोडवेज बसों में होगी प्रदूषण की जांच
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर दौड़ने वाली बसों की हर छह माह बाद मांगी जांच रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लंबे समय से जरूरत से ज्यादा धुआं उगल कर प्रदूषण फैला रहीं बसों के प्रदूषण की अब जांच होगी। जल्द ही इसकी रिपोर्ट अफसरों को प्रस्तुत की जाएगी। यदि हीलाहवाली बरती गई तो संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में इन-दिनों करीब 84 बसें हैं। इसमें करीब 40 बसें लंबे रूट पर संचालित हैं, जबकि शेष बसें लोकल रूट पर संचालित होती है। इनमें काफी बसें तो ऐसी हैं, जो निर्धारित किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी हैं और नीलामी की प्रक्रिया में चल रही है। कुछ बसें प्रदूषण भी फैला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण फैला रही बसों के धुएं को रोकने के लिए बसों की मरम्मत होगी। साथ ही इनकी प्रदूषण केंद्र पर प्रदूषण की जांच होगी। दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली आधा दर्जन बसों का हर छह माह प्रदूषण चेक होगा। इसकी रिपोर्ट निगम के अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है बसों को प्रदूषण की जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें