फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब मंडी समिति में गरजेगा महाबली, दुकानदारों ने किया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मंडी समिति में गरजेगा महाबली, दुकानदारों ने किया अतिक्रमण
विज्ञापन

मंडी सचिव ने अतिक्रमण हटाने का दो दिन का दिया समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मंडी समिति में जल्द महाबली गरजेगा क्योंकि सब्जी मंडी में दुकान करने वाले आढ़तियों ने अतिक्रमण कर रखा है। मंडी सचिव ने आढ़तियों के साथ बैठक कर दो दिन में अतिक्रमण को हटाने का समय दिया है।
हाथरस मंडी समिति में करीब चार सौ दुकानें हैं। सब्जी मंडी में एक दर्जन से अधिक दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। कई बार कहनेे के बाद दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है। दुकानदारों ने बांस की टटिया आदि लगा रखी है। इसी सिलसिले में मंडी सचिव यशपाल सिंह ने आढ़तियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। यदि इन आढ़तियों ने दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि सब्जी मंडी में 15 दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। उसके जेसीबी से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें