फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हॉटसीट सादाबाद पर अब सबकी नजर... भाजपा किसे बनाएगी उम्मीदवार

विज्ञापन
गुड्डू चौधरी के प्रत्याशी घोषित होने के बाद जश्न मनाते समर्थक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले की हॉटसीट सादाबाद पर सपा-रालोद गठबंधन ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस सीट पर गठबंधन ने जिला पंचायत सदस्य प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
बसपा यहां से पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अब सबकी टकटकी अन्य प्रमुख दलों के उम्मीदवारों पर लगी हैं। लोग यह जानने को सबसे ज्यादा उत्सुक हैं कि यहां से भाजपा किसे उम्मीदवार बनाएगी।
विज्ञापन

सादाबाद जिले की सबसे हॉटसीट मानी जा रही है। इसकी मुख्य वजह यहां से पिछली बार जब भाजपा की पूरे प्रदेश में लहर चली थी तब भी भाजपा इस सीट को नहीं जीत पाई थी। तब पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय बसपा से इस सीट से जीत गए थे।
सपा-रालोद की गठबंधन से यह सीट रालोद के खाते में गई है । गुड्डू चौधरी और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। गुड्डू चौधरी की पत्नी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मुकाबले में पिछले वर्ष पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को कड़ी टक्कर दी थी।
हालांकि मामूली अंतर से सीमा चुनाव जीत गई थी। तब से ही रालोद की टिकट का गुड्डू चौधरी को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। माना जा रहा है कि गुड्डू चौधरी को पार्टी ने टिकट देकर इसी का इनाम दिया है। वैसे सादाबाद रालोद का गढ़ रहा है।
जाट बाहुल्य इस इलाके में डॉ. अनिल चौधरी, प्रताप चौधरी भी रालोद से विधायक रह चुके है। पिछली बार भी रामवीर उपाध्याय ने जब सीट जीती थी तो दूसरे स्थान पर रालोद ही रहा था। इस बार भी सादाबाद से गठबंधन मजबूत स्थिति में है।
बसपा ने यहां सबसे पहले डॉ. अविन शर्मा को उम्मीदवार बनाया था। रालोद के प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब भाजपा सहित अन्य बड़े राजनीतिक दल आंकलन करने में जुटे हैं। वह विस सीट पर जातिगण समीकरणों की भी जानकारी कर रहे हैं।
वैसे भी भाजपा से करीब 20 से ज्यादा लोग इस सीट पर टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय अभी अस्वस्थ हैं लेकिन उनके परिजन यह कह रहे हैं कि पूर्व मंत्री इस बार भी चुनाव लड़ेंगे। वह बसपा से निलंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन

उनका पूरा परिवार भाजपा में शामिल हो चुका है। ऐसे में यदि पूर्व मंत्री चुनाव लड़े तो उनकी दावेदारी भी भाजपा में मजबूत मानी जा रही है। बहरहाल, सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी घो षित करने के बाद अब भाजपा, कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल इस सीट पर किसे उम्मीदवार बनाएंगे, इस पर सबकी नजर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें