फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डायरिया से अब एक युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के लिए भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में डायरिया से दो बच्चों सहित तीन की मौत हो चुकी है। अब शहर के नाई का नगला निवासी युवक की डायरिया के उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नाई का नगला निवासी बूंदा का 20 साल का बेटा इरफान उल्टी-दस्त से बीमार था। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद भी कोई लाभ न होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में उसका पूरी रात उपचार चला। इसके बाद भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान सुबह युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया और फिर परिजन शव को लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें