फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब 84 दिन बाद लगेगी कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज और दूसरी डोज के अंतर में शासन ने बदलाव किया है। अब कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 84 दिन बाद लगेगी। सोमवार को डेढ़ माह पूरा होने पर कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा।
सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए जिला अस्पताल और सीएमओ दफ्तर परिसर में बने टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। पोर्टल पर डेटा दर्ज न होने के कारण टीकाकरण नहीं किया गया। पोर्टल में दूसरी डोज का समय अब 84 दिन का अंतराल कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अब वैक्सीन की दूसरी डोज 84 दिन के बाद ही लगेगी। हालांकि कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के अंतर में बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के अंतर में बदलाव किया गया है। अब दूसरी डोज 84 दिन बाद लगेगी। जिनको पहली डोज लग चुकी है, वह लाभार्थी दूसरी लगवाने के लिए 84 दिन बाद ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंचें। 18 से 44 वर्ष वाले टीकाकरण अभी जिले में शुरू नहीं हुआ है। यह अगले चरण में होगा। - डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें