फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन तत्कालीन पंचायत सचिवों को दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक सासनी की ग्राम पंचायत रहना, नगला सिंह, लढ़ौता में पंचायत भवनों के निर्माण में लापरवाही पर एडीओ पंचायत की रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने तीन तत्कालीन पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने कहा है कि तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने की दशा में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण कर मिनी सचिवालय के रूप में क्रियाशील किए जाने के निर्देश दिए हैं। यहां तक कि पंचायत भवन न होने की स्थिति में किसी भी सार्वजनिक स्थल पर मिनी सचिवालय का संचालन किए जाने के निर्देश हैं। विगत में एडीओ पंचायत सासनी द्वारा पंचायत भवनों के निर्माण की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा में पाया गया कि ग्राम पंचायत लढ़ौता में पंचायत सचिव अजीत सिंह, ग्राम पंचायत नगला सिंह में पंचायत सचिव शिव कुमार, ग्राम पंचायत रहना में सचिव सत्यवीर सिंह के द्वारा पंचायत भवन निर्माण कार्य में रुचि नहीं ली गई है। यहां तक कि भवन न होने की दशा में मिनी सचिवालय का संचालन भी सार्वजनिक स्थल पर नहीं किया गया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत ने अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ सुबोध जोशी को दी। रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने तीनों पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें