फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टीकाकरण शिविर में गैरहाजिरी पर 12 पंचायत सहायकों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में टीकाकरण शिविर में लोगों को टीका लगवाने के के प्रति जागरूकता करने व अन्य कार्यों के लिए पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है। इन पंचायत सहायकों को शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इनको ग्राम पंचायत में भ्रमण कर वंचित लोगों को टीका लगवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस क्रम में टीकाकरण की निगरानी पंचायतराज विभाग के वार रूम से की गई। इसमें पाया गया कि विकास खंड सिकंदराराऊ में टीकाकरण कार्य की स्थिति बेहद खराब है। इस पर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने नाराजगी जताई। उन्होंने डीपीआरओ को शिविरों में पंचायत सहायकों के गैरहाजिर रहने पर नोटिस जारी करते स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ को तेजी से टीकाकरण का कार्य कराए जाने के भी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें