फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : धान का भुगतान न करना पड़ा महंगा, लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

धान का भुगतान नहीं करने पर एक आढ़तिया का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इसकी शिकायत अन्य आढ़तियों ने मंडी सचिव से की। इस पर मंडी सचिव ने धान खरीदने वाले आढ़तियां का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
उल्लेखनीय है कि मंडी समिति में धान खरीद के लिए हर साल कुछ आढ़तियों को नामित किया जाता है। इन आढ़तियों के द्वारा अन्य आढ़तियों से धान की खरीद की जाती है। धान को दिल्ली हरियाणा आदि प्रांतों को मिलों में भेजा जाता है। धान खरीद के लिए नामित अनिल कुमार अग्रवाल पर आढ़तियों का एक करोड़ से अधिक का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आढ़तियों की शिकायत पर मंडी सचिव यशपाल सिंह ने अनीस कुमार अग्रवाल की फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया और जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि अनीस कुमार अग्रवाल नाम के आढ़तियां पर धान का एक करोड़ 80 लाख का बकाया है। इस कारण उसके लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें