फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए आज होंगे नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद चुनाव के लिए प्रशासन ने खाका खींच लिया है। जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर आठ जुलाई को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोपहर तीन बजे के बाद ही इन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके लिए एआरओ भी नामित कर दिए गए हैं। ब्लॉक परिसर में बैरिकेडिंग कराई जा रही है और सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती भी की गई है।
इस चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉक वार एआरओ नामित कर दिए गए हैं। इनकी निगरानी में मतदान और मतगणना के साथ साथ नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। बुधवार को जिले के सभी ब्लॉकों में नामांकन प्रपत्र खरीदने की प्रक्रिया पूरी की गई। ब्लॉक सदर परिसर में नामांकन दाखिल किए जाने को लेकर बैरिकेडिंग लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावक और अनुमोदकों को ही अंदर प्रवेश मिल सकेगा। ब्लॉक सदर क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख के लिए पूनम पांडेय और रुखसाना रानी ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरू की गई। दोनों ही नामांकन प्रपत्रों को वैध पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें