हाथरस: प्रवासी मजदूरों की रवानगी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते नोडल अधिकारी और डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों को मथुरा रोड स्थित खेल स्टेडियम से अन्य जिलों के लिए बसों के माध्यम से रवाना किया जा रहा है। सोमवार को जिले के नोडल अधिकारी डॉ. वेदपति मिश्रा ने नोडल केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मौजूद प्रवासी मजदूरों से हाल-चाल जाना। इस मौके पर प्रवासी मजदूरों ने अपने अपने गंतव्य को जाने के बारे में जानकारी दी।
सोमवार की सुबह नोडल अधिकारी डॉ. वेदपति मिश्रा ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और अन्य अधिकारियों के साथ खेल स्टेडियम का मौका मुआयना किया। यहां टेंट में बैठे प्रवासी मजदूरों से खाने के बारे में जानकारी ली। प्रवासी मजदूरों ने बताया कि देर रात सभी लोग आए हैं। अब बस लगने का इंतजार है।
नोडल अधिकारी ने डीएम से कहा कि सभी प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द रोडवेज बसों से गंतव्य तक पहुंचाएं। इन सभी लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको भी सुनिश्चित किया जाए। इस क्रम में बसों के संचालन की स्थिति और उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने क्वारंटीन सेंटरों को भी निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान क्वारंटीन सेंटरों में साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए।