फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फिर से ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने से पहले पंचायतराज विभाग से लेनी होगी एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव के नजदीक आने की सुगबुगाहट के साथ ही वर्तमान ग्राम प्रधानों ने फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। अब चुनाव आयोग के निर्देश पर वह ग्राम प्रधान फिर से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, जिन पर पंचायतराज विभाग का कुछ बकाया है। ऐसे ग्राम प्रधानों को धनराशि जमा कर एनओसी लेनी होगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आने की आहट के साथ ही चुनाव लड़ने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों ने दस्तावेजों को पूरा करने की कार्यवाही तेज कर दी है। अब वर्तमान ग्राम प्रधानों को फिर से चुनाव लड़ने से पहले पंचायतराज विभाग से एनओसी लेनी होगी। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में कई शिकायतें अनियमितताएं हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार जिला प्रशासन की ओर से जांच कमेटी गठित की गई थी। इन कमेटियों ने कई ग्राम प्रधानों पर रिकवरी निकाली थी। इनमें से कई ऐसे ग्राम प्रधान हैं, जिन्होंने अभी तक रिकवरी की धनराशि जमा नहीं की है। अब इन ग्राम प्रधानों को फिर से चुनाव लड़ने के लिए रिकवरी की धनराशि जमा करनी होगी, जिससे एनओसी मिल सके। धनराशि जमा नहीं करने वाले ग्राम प्रधानों को एनओसी नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें