फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एडीजी और आईजी ने किया चंदपा थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली चंदपा पर निरीक्षण करते एडीजी व आईजी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एडीजी आगरा अजय आनंद और आईजी अलीगढ़ पीयूष मोर्डिया शुक्रवार को चंदपा थाने पहुंचे। उनके साथ एसपी विनीत जायसवाल भी थे। दोनों अधिकारी किसान आंदोलन की गतिविधि जानने के लिए भ्रमण कर रहे थे और इस दौरान दोनों अधिकारी कुछ समय के लिए चंदपा थाने में रुके। वहां एसपी विनीत जायसवाल भी थे। अधिकारियों ने थाने की साफ-सफाई देखी।
इस समय किसान आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना है। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। इस क्रम में एडीजी आगरा अजय आनंद और आईजी अलीगढ़ पीयूष मोर्डिया चंदपा थाने पहुंच गए। हालांकि इस क्षेत्र में किसानों के आंदोलन को लेकर कोई गतिविधि नहीं हुई, फिर भी अधिकारियों के आने का मकसद किसान आंदोलन की स्थिति को जानना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिटिया के प्रकरण के बाद चंदपा क्षेत्र पर भी अधिकारियों की विशेष निगाहें हैं। ऐसे में यहां अधिकारी लगातार आ रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने थाने की साफ-सफाई देखी और वहां पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वह शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निराकरण कराएं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, सीओ सादाबाद बह्म सिंह, कोतवाली निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भी मौजूद थे। वहां से एडीजी आगरा और आईजी अलीगढ़ चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें