फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नहीं रुक रहीं चोरी की वारदातें, परचून की दुकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब परचून की दुकान से नकदी-सामान चोरी
विज्ञापन

जिले में नहीं रुक रहीं चोरी की वारदातें, खंदारी गढ़ी में दुकान को बनाया निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बदमाशों ने खंदारीगढ़ी में परचून की दुकान को निशाना बनाया है। यहां पर ताला तोड़कर बदमाश नगदी व सामान चोरी कर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह पुत्र भागीरथ अपने मोहल्ले में ही परचून व ज्वेलरी का काम करते हैं। बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात को बदमाशों ने दुकान ताला तोड़ लिया और यहां से करीब 25 हजार रुपये नकद व हजारों रुपये का सामान बदमाश पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह वीरेंद्र सिंह जब दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। इस बात की सूचना डायल 112 पर दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें