फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसानों की कोई समस्या नहीं है : बिट्टा

विज्ञापन
हाथरस : अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा पत्रकारों से वार्ता ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि वह कई स्थानों पर गए हैं, लेकिन किसानों की कोई समस्या नहीं है। किसान हमारे देश का अन्नदाता है, लेकिन तिरंगे झंडे का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। लाल किले के अंदर तिरंगा झंडा लगाकर वहां खालिस्तान के नारे लगा दिए गए। खालिस्तान न बना है और न ही बनने दिया जाएगा। बिट्टा भाजपा के पंजाब प्रांत के महामंत्री (संगठन) दिनेश कुमार के गांव अहवरनपुर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आए थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि जब देश की अर्थव्यवस्था विदेश में गिरवी रखी थी, तब मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री रहते हुए अर्थव्यवस्था सुधारी, लेकिन नरेंद्र मोदी से किसी की तुलना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मसले को हल किया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन रहा है। देश की सेना के लिए मोदी जी ने बहुत कुछ किया है। बिट्टा ने यह भी कहा कि जिस तरह से राममंदिर का मसला हल हुआ है। अब वह चाहते हैं कि काशी और मथुरा का मसला भी प्यार से हल हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें