न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी सतर्क है और स्वास्थ्य महकमा भी इसे लेकर आवश्यक कदम उठा रहा है। सबसे ज्यादा परेशान वह लोग हैं, जिनके यहां विवाह समारोह हैं। वह लोग इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर भी काटते दिखे, जिससे उन्हें अनुमति मिल जाए।
पुलिस ने कई गेस्ट हाउसों में पहुंचकर कार्यक्रम आयोजकों व गेस्ट हाउस संचालकों को नए निर्देशों की जानकारी दी और इनका पालन करने को कहा। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने शासन स्तर से नए दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि 100 लोगों तक विवाह समारोह में बिना अनुमति के शामिल हो सकते हैं। 100 लोगों तक किसी भी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा है कि आयोजकों को सैनिटाइजर और मास्क का इंतजाम रखना होगा।