फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिना पास के कोई नहीं जा सकेगा मतगणना स्थल पर, जुलूस पर भी पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में सभी सीओ, कोतवाली निरीक्षकों व शाखा प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को अवगत करा दिया जाए कि मतगणना के समय जिन एजेंटों की ड्यूटी लगी है सिर्फ उन्हीं को मतगणना स्थल में प्रवेश करने दिया जाएगा। इसके अलावा किसी को अनुमति नहीं होगी। जीत के बाद जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध रहेगा। सभी एजेंटों व कर्मियों को प्रशासन द्वारा जारी पास व अपना पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा।
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकालेगा, जो भी प्रत्याशी शासन एवं चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल पर बैरीकेडिंग, बिजली, पानी, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, एनाउंसमेंट के लिए स्पीकर व वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था को समय से पूर्ण कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को मतगणना के दौरान व मतगणना के बाद कोविड-19 के तहत जारी साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन कराने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि मतगणना ड्यूटी में लगने वाले सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। मतगणना स्थल के अंदर व बाहर भीड़ बिल्कुल भी एकत्रित न होने दे और सतर्क दृष्टि बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें