न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में अब कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है। कोविड अस्पताल अब खाली हो गए हैं। राहत की बात यह है कि दूसरे दिन भी जिले में कोरोना का कोई केस नहीं मिला। वहीं पांच मरीज स्वस्थ भी हो गए।
कोरोना संक्रमण का असर जिले में काफी कम हो गया है। लगातार दूसरे दिन जिले में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। बृहस्पतिवार को पांच मरीज स्वस्थ हो गए।
इस समय जिले में कोरोना के 23 सक्रिय केस हैं और सभी मरीज होम आइसोलेट हैं। कोरोना अस्पताल में अब कोई मरीज भर्ती नहीं है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में कोरोना से 39 लोगोें की मौत हो चुकी है।