फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रात्रि सेवा की बस निकलेंगी शहर के अंदर से, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रात्रिकालीन सेवा की बसें अब बस स्टैंड होकर जाएंगी। डिपो की एआरएम ने बाईपास के दोनों छोर पर दो टीआई की तैनाती की है। ये टीआई बसों के गुजरने की रिपोर्ट एआरएम को देंगे।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा पर जब से ओवरब्रिज निर्माण की शुरुआत हुई है। तब से हाथरस और अलीगढ़ डिपो को छोड़कर बाकी सभी डिपो की बसें बाईपास से गंतव्य के लिए गुजर रही हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बीते दिनों जिलाधिकारी ने मीटिंग के दौरान एआरएम को बसें शहर के अंदर से गुजारने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको ध्यान में रखते हुए एआरएम ने बाईपास के दोनों छोर पर दो टीआई की तैनाती की है। ये टीआई बाहर से गुजरने वाली बसों के नंबर व डिपो का नाम लिखकर एआरएम को देंगे। एआरएम द्वारा आरएम को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी। उसके बाद चालकों पर कार्रवाई होगी। डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि जो बसें शहर के अंदर नहीं आएंगी। इसे लेकर संबंधित डिपो के एआरएम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें