हाथरस एनआईसी वेबसाइट को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एक्शन लिया गया है। वेबसाइट पर अब तक के सभी डीएम का ब्योरा अपडेट कर दिया गया है। साथ ही अन्य जानकारी भी अपडेट कर दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाथरस एनआईसी की वेबसाइट पर वर्षों से अधूरी पड़ी जानकारियों को आखिरकार दुरुस्त कर लिया गया है। बुधवार को अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने यह वर्ष 2021 के बाद सभी डीएम का ब्योरा वेबसाइट पर दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही आम जनता की सहूलियत के लिए जिले में संचालित केंद्र और राज्य सरकार की 122 जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत विवरण भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
गौरतलब है कि जिले की सरकारी वेबसाइट (hathras.nic.in) के कलक्ट्रेट अनुभाग में लंबे समय से वर्ष 2021 तक तैनात रहे जिलाधिकारियों की ही सूची प्रदर्शित हो रही थी। इसके बाद जिले में आए डीएम के कार्यकाल का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट नहीं किया गया था। प्रभारी डीआईओ सागर खत्री ने बताया कि सभी वेबसाइट पर पूरा ब्योरा अपडेट कर दिया गया है।