फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: खबर का दिखा असर, एनआईसी की वेबसाइट अपडेट, 2021 के बाद के सभी डीएम का ब्योरा हुआ दर्ज

Thu, 19 Nov 2026 10:54 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस एनआईसी वेबसाइट को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एक्शन लिया गया है। वेबसाइट पर अब तक के सभी डीएम का ब्योरा अपडेट कर दिया गया है। साथ ही अन्य जानकारी भी अपडेट कर दी गई है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर अपडेट जिलाधिकारियों के नाम व ब्योरा - फोटो : वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस एनआईसी की वेबसाइट पर वर्षों से अधूरी पड़ी जानकारियों को आखिरकार दुरुस्त कर लिया गया है। बुधवार को अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने यह वर्ष 2021 के बाद सभी डीएम का ब्योरा वेबसाइट पर दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही आम जनता की सहूलियत के लिए जिले में संचालित केंद्र और राज्य सरकार की 122 जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत विवरण भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

गौरतलब है कि जिले की सरकारी वेबसाइट (hathras.nic.in) के कलक्ट्रेट अनुभाग में लंबे समय से वर्ष 2021 तक तैनात रहे जिलाधिकारियों की ही सूची प्रदर्शित हो रही थी। इसके बाद जिले में आए डीएम के कार्यकाल का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट नहीं किया गया था। प्रभारी डीआईओ सागर खत्री ने बताया कि सभी वेबसाइट पर पूरा ब्योरा अपडेट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें