बाइक सवार कासगंज की तरफ से सिकन्दराराऊ की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर कार के शीशे से जा टकराया और फिर सड़क पर जा गिरा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मंगलवार की रात लगभग 9 बजे बजे कासगंज रोड के गांव अगसोली स्थित जवाहर नवोदय विधालय के निकट सिकन्दराराऊ की तरफ आती बाइक को पीछे से आ रही इको कार ने रौंद दिया। टक्कर से बाइक चालक फारुख 30 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार बाइक को अपने कब्जे में ले लिया हैं। कार चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव बेगमपुर जलेसर एटा निवासी फारूक पुत्र असलम 30 वर्ष बाइक पर कासगंज की तरफ से सिकन्दराराऊ की तरफ आ रहा था। रात्रि लगभग 9 बजे जैसे ही बाइक नवोदय विधालय के सामने पहुंची पीछे से आ रही ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे फारूक गंभीर घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर अगसोली पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार पहुँच गए तथा शव कार बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर ईको कार के शीशे से जा टकराया और फिर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं, टक्कर के कारण उसका एक पैर एड़ी के पास से बुरी तरह कट गया और पैर का हिस्सा शरीर से अलग हो गया। कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।