फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों-रात किया दाल मिल पर कब्जा, चलवाई जेसीबी

विज्ञापन
बैनीगंज में तोड़फोड़ रुकवाने के लिए कोतवाल से शिकायत करते भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
शहर के बीचों-बीच बैनीगंज में शनिवार की रात को कुछ लोगों ने एक दाल मिल पर कब्जा कर लिया और वहां जेसीबी से तोड़फोड़ भी कर दी। इसकी जानकारी सुबह जब फर्म स्वामी को हुई तो उन्होंने पहले पुलिस से शिकायत की और बाद में एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा के पास पहुंच गए। एसडीएम सदर ने कोतवाली पुलिस को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने वहां चल रहे काम को रुकवा दिया। काफी व्यापारी इसे लेकर कोतवाली में मौजूद रहे। विधायक हरीशंकर माहौर ने भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन

इस सिलसिले में एसडीएम सदर को दिए प्रार्थना पत्र में रघुनाथ टालीवाल ने कहा है कि उनकी फर्म रघुनाथ दाल मिल बैनीगंज में है। यह जायदाद जमुना प्रसाद की है। जायदाद में 1978 से वह किराएदार हैं। जायदाद पर सुबह पांच बजे से तोड़फोड़ शुरू की गई। जानकारी होने पर जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें वहां कुछ लोग मिले, जो तोड़फोड़ करा रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने कहा कि यह जायदाद उन्होंने खरीद ली है और धमकाने लगे। इसके बाद यह व्यापारी पहले कोतवाली सदर में पहुंचे और उसके एसडीएम सदर के यहां पहुंचे।
एसडीएम सदर ने यथास्थिति बनाए रखने के कोतवाली पुलिस को आदेश दिए। इसके बाद पुलिस पहुंची और वहां चल रहे काम को रुकवाया। इस दौरान दाल मिल संचालक के समर्थन में काफी व्यापारी भी कोतवाली पहुंच गए। विधायक हरीशंकर माहौर तक भी यह मामला पहुंचा। विधायक ने इस सिलसिले में डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों से वार्ता की और स्पष्ट रुप से कहा कि किसी की भूमि पर गलत तरीके से कब्जा नहीं होने दिया जाए। इससे सरकार की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें