फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बुखार से नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल निवासी नवविवाहिता की बुखार से मौत हो गई। उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
अजय कुमार निवासी मऊ चिरायल सिकंदराराऊ की पत्नी कविता (25 वर्ष) को करीब पांच दिन से बुखार आ रहा था। उसे परिजनों ने सिकंदराराऊ के स्वास्थ्य केंद्र से दवा भी दिलवा दी, लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई लाभ नहीं हुआ। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां से बुधवार को दवा दिलवाकर कविता के परिजन उसे अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को उसकी हालत एकदम से ज्यादा बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर कुछ देर तक उसका इलाज चला। हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ रेफर किए जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच कविता की मौत हो गई। जिसके बाद जिला अस्पताल के शव वाहन से उसका शव मऊ चिरायल तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें